करहिया गांव के रामजानकी मंदिर का नवीन स्वरूप कर रहा श्रद्धालुओं को आकर्षित
Jul 13 2021
भितरवार। सैकड़ों बीघा जमीन होने के बाबजूद भी जीर्णशीर्ण हालत में बने मंदिरों के पुजारियों के लिए करहिया गांव का रामजानकी मंदिर प्रेरणादायी बन गया है। शासन और मंदिर से जुड़ी भूमि की उपज से प्राप्त राशि से हुए जीर्णोद्धार के बाद नवीन स्वरूप में बना उक्त मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। मंदिर के पुजारी केशवदास महंत के प्रयासों से विशेष साज सज्जा के साथ सज धज कर तैयार हुए रामजानकी मंदिर में दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत आने बाले ग्राम करहिया में पुराने पंचायत भवन के पास स्थित गांव के लोगों की आस्था केंद्र प्राचीन रामजानकी मंदिर को नवीन स्वरूप प्रदान करने के लिए पिछले दिनों मंदिर के पुजारी केशवदास महाराज ने प्रयास शुरू किए। जिस पर उन्हें शासन द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 16 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई। शासन से प्राप्त हुई उक्त राशि एवं मंदिर से जुड़ी 65 बीघा जमीन में हुई उपज से मिले 15 लाख रुपये से मंदिर का नव निर्माण शुरू हुआ। काफी समय चले निर्माण कार्य के बाद नवीन स्वरूप में बनकर तैयार हुआ प्राचीन रामजानकी मंदिर क्षेत्र के धर्म प्रेमियों को काफी अकर्षित कर रहा है। साथ ही उन पुजारियों के लिए मंदिर प्रेरणादायी बन गया है। जो मंदिर से सैकड़ों बीघा जमीन जुड़ी होने के बाबजूद भी जीर्ण शीर्ण हालत में पड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार नहीं करा पाते।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









