वार्ड 5 में नाली चौक होने से सड़क पर पसरी गंदगी
Jul 13 2021
भितरवार। नगर के वार्ड क्रमांक 5 में नाली चौक होने से सड़क पर पसरी गंदगी ने रहवासियों को परेशानी में डाल दिया है। नाली से गंदे पानी की निकासी न होने से वार्ड के मुख्य मार्ग पर पानी एकत्रित हो जाता है। जिससे यहाँ से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। वहीं बीच सड़क पर फैली दल दल नुमा कीचड़ में आवारा जानबर सुअर विचरण कर रहें है। ऐसी स्थिति में जीवन यापन कर रहे लोगों में स्थानीय नगरीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 शासन की ओर जाने बाले मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से नाली का पानी भरा हुआ है। जो वाहनों के निकलने पर दल दल नुमा गंदगी में परबर्तित हो जाता है। नाली से पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने से उत्पन्न इस स्थिति का सामना कर रहे लोगों ने स्थानीय नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों को गंदगी के रूप में फेली अव्यवस्था को सुधारने के लिए अवगत कराया लेकिन नगर परिषद के मुख्य कर्ता धर्ताओं ने इस ओर कतई ध्यान नहीं दिया। जिससे लोगों में दिन प्रतिदन स्थानीय निकाय के खिलाफ नाराजगी का माहौल पैदा हो गया है। वहीं बताते हैं। कि अगर समय रहते इस ओर निकाय ने ध्यान नहीं दिया तो इस क्षेत्र के बाशिंदे आंदोलित हो सकते है। वहीं वार्ड 5 के रहवासी सोबरन सिंह, रंगोली बाथम, जशवंत जाटव, श्याम लाल बाथम ने नालियों के आसपास सड़क पर पसरी गंदगी की सफाई कराने की मांग की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









