बाल भवन पर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी कर स्कूल में ताले लगाकर संचालकों ने सौंपी चाबियां
Jul 13 2021
ग्वालियर। प्रदेश सरकार के खिलाफ प्राइवेट स्कूल संचालकों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। स्कूल संचालकों ने प्रशासन के फैसलों के खिलाफ बालभवन पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। बाल भवन पर नारेबाजी करने के बाद स्कूल संचालक रैली निकालकर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों की चाबियां सौंपी। दूसरे दिन भी बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई स्कूल संचालकों द्वारा नहीं कराई गई।
विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह चौहान और जिला महामंत्री राजकरन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बालभवन चौराहे पर एकत्रित हुए। इस अवसर पर महामंत्री राजकरन सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार की नीतियों ने स्कूल संचालकों की कमर तोड़ कर रख दी है। भदौरिया का कहना है कि सरकारी स्कूलों में बिना टीसी के दिए जा रहे एडमीशन को तुरंत बंद करना चाहिए। कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फीस जमा नहीं की है और वे सरकारी स्कूलों में प्रवेश कर रहे हैं।
नहीं होगा स्कूलों में काम
स्कूल संचालकों ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता तब तक स्कूलों में काम-काज बंद रहेगा। यहां तक कि स्कूलों के ऑफिस भी नहीं खोले जाएंगे। बच्चों की ऑनलाइन क्लासें भी नहीं ली जाएंगी। स्कूल संचालक इन दिनों भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यदि सरकार जल्द ही कोई निर्णय नहीं लेती तो स्कूलों को बंद करना पड़ सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









