गंदे पानी की समस्या का करें स्थाई निराकरण: निगमायुक्त
Jul 12 2021
ग्वालियर 12 जुलाई - निगमायुक्त शिवम वर्मा ने अमृत योजना के तहत डाली गई पानी की लाइनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में जलप्रदाय की स्थिति को लेकर समीक्षा की तथा गंदे पानी की शिकायतों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदे पानी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उनका स्थाई निदान करें, यदि आवश्यकता हो तो वहां नई लाइन भी डाली जाए बालभवन में आयोजित बैठक में अमृत योजना एवं जलप्रदाय से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए निगमायुक्त वर्मा ने सभी सब इंजीनियरों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सभी सब इंजीनियर जलप्रदाय के समय अपने अपने क्षेत्र में कम से कम 15-15 घरों का सर्वे करें तथा कुछ घरों से पानी के सेम्पल भी लें एवं अन्य बिन्दुओं पर भी जानकारी प्राप्त कर रिकार्ड संधारित करें। इसके साथ ही अमृत योजना के तहत पेयजल समस्या के निराकरण के लिए बनाए गए सभी नए डीएमए की जानकारी संबंधित अधिकारी पूर्ण करें जिसमें एक डीएमए से कितने घर कवर हो रहे हैं तथा कितने फ्लो से पानी मिल रहा है आदि विभिन्न बिन्दुओं पर पूर्ण सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें बैठक में अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री आरएलएस मौर्य, कार्यपालन यंत्री श्री आर के शुक्ला, जागेश श्रीवास्तव, उपायुक्त एपीएस भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सहायक यंत्री उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









