निगमायुक्त वर्मा ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Jul 12 2021


ग्वालियर 12 जुलाई  निगमायुक्त शिवम वर्मा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागीय बिन्दुओं को लेकर समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं माॅनीटरिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर क्षेत्राधिकारी  राजीव सिंहल को कारण बताओ नोटिस जारी किया निगम केप्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निगमायुक्त  वर्मा ने साफ सफाई एवं कचरा संग्रहण की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारियों केा निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्र में प्रमुख मार्केटों व दुकानदारों से चर्चा करें कि उनकी दुकान से निकलने वाला कचरा सडकों पर न आए तथा एक समय निर्धारित कर कचरा संग्रहण वाहन उस क्षेत्र में खडा करें जिससे सभी दुकानों का कचरा गाडी में डाला जा सके। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार नहीं मानता है तो संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जाए  नाला सफाई की समीक्षा करते हुए सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों से नाला सफाई की सूची मांगी जिन नालों की सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा जिन नालों की सफाई का कार्य शेष रह गया है उनकी भी जानकारी ली और तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए    बैठक में निगमायुक्त  वर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र की सडकों पर पेंच रिपेयरिंग की जानकारी दें तथा तत्काल पंेच रिपेयरिंग कराएं और कहीं भी सडक पर गडडे नहीं मिलने चाहिए। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में सीवर चेम्बर व स्ट्रीट लाइटों की भी जानकारी दें जहां भी जो समस्या है, उसे तत्काल दूर कराएं अन्यथा संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। वहीं कार्यपालन यंत्री श्री देवीसिंह राठौर को भी निर्देश दिए कि वह शहर के स्थानों की सूची दें जहां अंधेरा रहता है तथा जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब है तत्काल ठीक कराएं, इससे संबंधित कोई भी शिकायत मिलने पर कडी कार्यवाही की जाएगी  बैठक में निगमायुक्त वर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों से भयप्रद भवनों की जानकारी ली तथा यह भी जानकारी प्राप्त की कि जिन 110 भयप्रद भवन मालिकों को नोटिस दिया गया उसमें आगे क्या कार्यवाही की गई है इसके साथ ही टीएल के पत्रों की समीक्षा की तथा अन्य कई बिन्दुओं पर जानकार प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त  राजेश श्रीवास्तव,  आर के श्रीवास्तव,  संजय मेहता सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेप्रत्येक पौधारोपण का हो पंजीयन: निगमायुक्तनिगमायुक्त  वर्मा ने समीक्षा बैठक में पौधारोपण को लेकर नोडल अधिकारी पार्क श्री मुकेश बंसल से जानकारी प्राप्त की जिस पर श्री बंसल ने बताया कि अभी तक 9 हजार गडडे हो चुके हें तथा 5 हजार पौधों का रोपण भी कर दिया गया है। जिसको लेकर निगमायुक्त  वर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पौधारोपण का पंजीयन हो तथा वायु दूत एप पर सभी पौधारोपण की जानकारी अपलोड होनी चाहिए। बैठक में सभी अधिकारियों को वायु दूत एप डाउनलोड कराया गयासीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गंभीरता से करें निराकरण बैठक में निगमायुक्त  वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण कर उनके जबाव दर्ज कराने के निर्देश दिए और यह भी निर्देश दिए कि जो भी अधिकारी नियमित सीएम हेल्पलाइन को खोलकर अपने से संबंधित प्रकरण नहीं देखेंगें तथा उन पर कोई कार्यवाही नहीं करेगें उनके खिलाफ कडी कार्यवाहीकी जाएगी