जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन जरूरी

Jul 12 2021

ग्वालियर। बढ़ती हुई जनसंख्या को काबू में करने के लिए परिवार नियोजन बेहद ही आवश्यक है और लोगों को सकारात्मक रूप से इसमें सहयोग कर जनसंख्या नियंत्रण अपना सहयोग देना चाहिए। बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जनसंख्या स्थिरता माह के तहत जनक गंज स्थित सिविल डिस्पेंसरी में आयोजित कार्यक्रम अतिथियों द्वारा यह बात कही गई जनसंख्या की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पूरे माह इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी जा सके। जनक गंज सिविल डिस्पेंसरी में आयोजित शिविर का शुभारंभ समाज सेवी मित्तल मुरारी लाल द्वारा किया गया इस अवसर पर डिस्पेंसरी के इंचार्ज डॉ कमलेश शर्मा, डॉक्टर सुनील सिंघल, डॉक्टर महेश अवस्थी, डॉक्टर दिनरंजन श्रीवास्तव, डॉ रमा भदौरिया, एएनएम रमा पाठक मौजूद रहे। जहां चिकित्सकों ने डिस्पेंसरी पहुंचे लोगों को  परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधन अपनाने की समझाइश दी।