शीतला मां के दर्शन के लिए जा रही थी महिला तेज रफ्तार कार ने रौंदा, महिला की मौत, तीन बहू, पोता घायल
Jul 12 2021
ग्वालियर। रात के अंधेरे और रफ्तार के जुनून में कार सवार को सड़क पर पिंड (लेटकर जाते हुए) भरते हुए महिला और उसका परिवार नहीं दिखा। जैसे ही महिला जमीन पर लेटी बेकाबू कार के पहिए उसके ऊपर से गुजर गई। इतना ही नहीं कार सवार ने भागने के प्रयास में पीछे पिंड भर रही महिला की तीन बहू और पोते को भी टक्कर मार दी। महिला मन्नत पूरी होने पर गांव से मंदिर तक पिंड भरते हुए जा रही थीं।
घटना शीतला रोड सातऊ गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
आंतरी के सांतऊ गांव निवासी नत्थो देवी (50) पत्नी सरनाम सिंह गुर्जर ने बेटे की शादी की मन्नत मांगी थी। बोला था कि सब कुछ बिना किसी परेशानी के हो जाएगा तो वह पिंड भरते हुए परिवार के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए आएगी। रात उन्होंने सातऊ गांव से पिंड भरना शुरू किया। साथ में नत्थोदेवी की बहू अनीता, विमला, उर्मिला और 10 साल का पोता एंदल सिंह गुर्जर व अन्य सदस्य भी थे। अभी वह गांव से निकलकर कुछ ही आगे शीतला रोड पर पहुंचे थे। जैसे ही नत्थो देवी पिंड भरने के लिए सड़क पर लेटी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार नंबर एम07सीजी7735 के चालक ने गति पर नियंत्रण खोते हुए नत्थोदेवी को पहियों के नीचे रौंद दिया। इसके बाद चालक ने कार भगाकर ले जाने के चक्कर में पीछे उसकी तीन बहू और पोते को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह पहले रूका फिर कार लेकर भाग गया। घटना से वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही आंतरी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां नत्थोदेवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है, जबकि उसकी तीन बहू व पोता घायल होने पर भर्ती किए गए हैं।
कार लोहिया बाजार के एड्रेस पर रजिस्टर्ड
हादसे का पता चलते ही आंतरी थाने में पदस्थ एएसआई शिवसिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक विनोद सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेन्द्र मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर पड़ताल की तो पता चला कि कार राम मोहन उर्फ मुन्ना लाल निवासी लोहिया बाजार के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
शीतला रोड पर नहीं है लाइट्स
जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां लाइट्स की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि अभी गुप्त नवरात्रि चल रही हैं। इस रोड पर नवरात्रि में नंगे पैर दर्शन के लिए जाते, पिंड भरने वालों की भीड़ रहती है। इस तरह के हादसों की संभावना बनी रहती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









