बहू की संदिग्ध परिस्थिति में आग से जलकर मौत हुई
Jul 11 2021
ग्वालियर। बहोड़ापुर इलाके में 30 साल की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में लगी झुलसने से मौत हो गई है। घटना शनिवार रात 10 बजे की है। गंभीर हालत में महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां रविवार सुबह 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। घटना से पहले उसने अपनी बहन को फोन किया था, जिसमें उसने कहा था कि झगड़े हो रहे हैं बच्चे दो दिन से भूखे हैं, ऐसा ही रहा तो यह मुझे मार डालेंगे।
पति ने इसे हादसा बताया है, जबकि मृतका की बहन ने इसे हत्या बताया है। घटना से दो घंटे पहले उसने अपनी बहन से बात की थी। इसमें उसने कहा था कि दो दिन से घर में क्लेश मचा है। बच्चों के लिए खाना तक नहीं हैं। ऐसा ही रहा तो यह मुझे मार डालेंगे।
शहर के खासकी बाजार निवासी 30 साल की देवी भदौरिया की शादी 2014 में बहोड़ापुर कटीघाटी सुभाष नगर निवासी प्रेमसिंह तोमर के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। देवी तोमर की बहन ज्योति भदौरिया ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे परेशान कर रहा था। वह कोई काम नहीं करता था और मारपीट करता था। शनिवार रात 7 से 8 बजे के बीच देवी ने उसे कॉल किया था। तब उसने अपने दिल की हर बात बताई।
बहन से समझाया था और सुबह आने की बात कही। पर इसी बीच रात 11 बजे प्रेमसिंह ने सूचना दी कि देवी खाना बना रही थी तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई और वह झुलस गई। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो वह गंभीर हालत में थी। यहां पति ने बताया कि मिट्टी का तेल डालकर उसने खुद आग लगाई है। रविवार सुबह 6 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









