सराफा में मारपीट से नाराज व्यापारियों ने लगाया जाम

Jul 11 2021

ग्वालियर के सराफा बाजार में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब व्यपारियों ने वहां चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन मोर गली सराफा बाजार के कारोबारी हरीश अग्रवाल पर हुए हमले के विरोध में किया गया था। व्यापारी पर दुकान में घुसकर बदमाशों ने हमला किया था। जिसमें वह घायल भी हुए हैं।
पुलिस जब समझाने पहुंची तो व्यापारी जिद्द पर पर अड़ गए कि पहले हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए, उसके बाद ही हम हटेंगे। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाया। उनकी मांग के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। तत्काल एएसपी सतेंद्र तोमर ने भी थाना प्रभारी को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। इसके बाद मामला शांत हुआ।