घर के बाहर बैठी बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
Jul 11 2021
ग्वालियर। नशे में धुत युवक ने घर के बाहर बैठी 3 साल की मासूम को पहियों के नीचे रौंद दिया है। इतना ही नहीं हादसे के बाद वह कार को लॉक कर भाग गया। मासूम को उसका 10 साल का भाई गोद में लेकर इलाज के लिए भागा। पहले एक निजी अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया।
इसके बाद जेएएच पहुंचा, लेकिन वहां भी डॉक्टर ने कुछ प्रयास किया और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना निर्धन नगर की है। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ कर दी। वह कार को आग लगाते उससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इंदरगंज स्थित निर्धन नगर निवासी गिर्राज वाल्मीकि की 3 साल की बेटी काजल घर के बाहर बैठी थी। अभी वह घर के बाहर टॉयलेट कर रही थी कि तभी मंगू चिकन शॉप की ओर से तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की कार(एमपी07सीजी9594) के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए मासूम काजल को कुचल दिया। इतना ही नहीं बच्ची को कुचलते वह कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया।
घटना स्थानीय लोगों ने देखी तो कार को घेरा। चालक और उसके साथी कार को वहीं लॉक कर भाग गए। हादसे के बाद काजल का 10 साल का भाई देवा घायल बहन को गोद में उठाकर पास ही एक निजी अस्पताल की ओर लेकर भागा। वह नंगे पैर भागते हुए बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वह जयरोग्य अस्पताल पहुंचा और बच्ची को भर्ती कराया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने कुछ देर प्रयास किया और उसे मृत घोषित कर दिया है। इसी समय पुलिस अस्पताल पहुंची और मासूम के शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया।
आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार तोड़ी
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी की कार में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। किसी ने पत्थर से कार तोड़ी तो कोई फावड़ा ले आया और कार की बॉडी और कांच में मारने शुरू कर दिए। पूरी कार तोडऩे के बाद उसमें आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सही समय पर पुलिस पहुंच गई और स्थानीय लोगों को रोका। तत्काल पुलिस ने कार मौके से हटवाई।
कार में रखे थे शराब के गिलास
घटना के समय चालक नशे में धुत था। स्थानीय लोगों को का कहना था कि हादसे के बाद जब कार को चेक किया तो उसमें शराब के गिलास भरे रखे थे। पास ही मंगू चिकन शॉप है। वहां रात 8 बजे से रात 1 बजे तक शराब पीने वाले और चिकन खाने वालों की भीड़ लगती है। यही लोग रात का लोगों को गाडिय़ों के पहियों के नीचे लोगों को रौंदते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









