ग्वालियर में आज एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल
Jul 11 2021
ग्वालियर। सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने और स्कूल नहीं खोलने के मध्य प्रदेश सरकार के आदेश। साथ ही मान्यता और संबद्धता शुल्क वसूल करने के विरोध में 12 जुलाई (सोमवार) को एमपी बोर्ड के प्राइवेट स्कूल हड़ताल पर रहेंगे। मतलब साफ है कि सोमवार को कोई ऑनलाइन क्लासेस नहीं होंगी। यहां बता दें कि यह हड़ताल सिर्फ एमपी बोर्ड के प्राइवेट स्कूल में रहेगी, लेकिन सीबीएसई प्राइवेट स्कूल में ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी। कुछ मुद्दों पर सीबीएसई प्राइवेट स्कूलों ने एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन को समर्थन दिया है, लेकिन हड़ताल में शामिल नहीं हैं।
मध्य प्रदेश के मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 जुलाई को घोषणा की थी कि स्कूल अभी नहीं खोले जाएंगे और प्राइवेट स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे। मुख्यमंत्री की यह घोषणा के बाद एमपी के प्राइवेट स्कूल संचालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 12 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई बंद करने का फैसला लिया है। ग्वालियर में भी हड़ताल को लेकर एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल और सीबीएसई बोर्ड प्राइवेट स्कूल संचालकों में मतभेद हैं। एमपी बोर्ड के स्कूल 12 को ऑनलाइन क्लासेस नहीं लेंगे और हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन उसके विपरित सीबीएसई प्राइवेट स्कूल संचालकों ने कुछ मुद्दों पर समर्थन दिया है पर स्कूल खुले रहेंगे और ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी।
यह है प्रमुख मांगे
कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद रहे हैं नुकसान हुआ है। इसके बाद भी मान्यता नवीनीकरण के लिए निरीक्षण करना परेशान करना है। विभाग शुल्क मांग रहा है। छात्रवृत्ति घोटाले में स्कूलों को परेशान किया जा रहा है, जबकि छात्रवृत्ति से संबंधित कोई कार्य स्कूल संचालक नहीं करते हैं। शासकीय स्कूलों में बिना टीसी के छात्रों को प्रवेश देने से स्कूल संचालकों को नुकसान हो रहा है। कई पालकों ने स्कूल फीस जमा किए बिना ही बच्चों को एडमिशन दिला दिया है। अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा अधिकार के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क पढऩे वाले छात्रों की प्रतिपूर्ति अभी तक नहीं मिली है। कोविड में स्कूलों को काफी नुकसान हुआ है। जिस कारण आर्थिक सहायता के साथ ही सम्पूण प्रकार के टैक्स, बिजली बिल, बैंक की किश्त में छूट दी जाए। स्कूल खोलने पर विचार किया जाए
ग्वालियर के 1250 स्कूल हड़ताल में रहेंगे शामिल
मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष एके दीक्षित का दावा है कि पूरे मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूल हड़ताल पर हैं। अकेले ग्वालियर में 1250 के लगभग एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल हैं। सभी ने समर्थन दिया है। कोरोना काल में स्कूलों को बहुत नुकसान हुआ है। इसके बाद भी सरकार मान्यता शुल्क और संबद्ता शुल्क ले रही है। इसलिए 12 को ऑनलाइन क्लासेस नहीं लगाई जाएंगी।
सीबीएसई स्कूल ने विरोध को समर्थन दिया, पर क्लासेस लगेंगी
ग्वालियर में 70 से ज्यादा सीबीएसई प्राइवेट स्कूल हैं। सीबीएसई प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रगति विद्यापीठ स्कूल के संचालक राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी एसोसिएशन ने प्राइवेट स्कूल के विरोध प्रदर्शन में कुछ मांगों पर समर्थन या सहमति दी है, लेकिन हड़ताल में हम शामिल नहीं है। जिले के सभी प्राइवेट सीबीएसई स्कूल में सोमवार को ऑनलाइन पढ़ाई होगी और पहले की तरह ही होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









