दो हथियार तस्कर दबोचे चार कट्टे, एक अधिया, एक रायफल बरामद
Jul 11 2021
ग्वालियर। ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने जैसे ही तस्कर हथियारों का सौंदा करने आए। दबोच लिया। घटना मोहना थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से चार कट्टे, एक अधिया और एक रायफल बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह हथियार कहां पर बनाते थे।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोहना थाना क्षेत्र के कैमई निवासी दो युवक अवैध हथियार बनाकर बेचते है। सूचना मिलते ही एएसपी जयराज कुबेर, एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना, मोहना थाना प्रभारी महेश शर्मा और आरोन थाना प्रभारी दिलीप समाधियाा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर थाना प्रभारी आरोन को ग्राहक बनाकर आरोपियों से डिलिंग के लिए पहुंचाया। जहां पर बातचीत तय होने के बाद मोहना इलाके मेें डिलेवरी लेने के लिए पहुंचाया और अन्य अधिकारी पुलिस टीम के साथ सिविल में तैनात हो गए। जैसे ही आरोन थाना प्रभारी ने डिलेवरी ली उसी समय पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम शिशुपाल रावत पुत्र गुलाब सिंह रावत तथा चंद्रभान पुत्र प्रीतम सिंह रावत निवासी कैमाई बताया है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद एक रायफल, एक अधिया और चार कट्टे जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
जंगल में फैक्ट्री की तलाश
एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पड़ताल में पता चला है कि आरोपियों ने हथियार बनाने की फैक्ट्री जंगल में लगाई है। इसका पता चलते ही मोहना थाना पुलिस के साथ ही आरोन थाना पुलिस जंगल में उतरकर फैक्ट्री की तलाश में जुट गई है।
सराहनीय भूमिका
उक्त बदमाशों को पकडऩे में थाना प्रभारी मोहना महेश शर्मा, थाना प्रभारी आरोन दिलीप समाधिया, थाना प्रभारी घाटीगांव आदित्य शुक्ला, थाना प्रभारी भंवरपुरा हितेश शर्मा एवं थाना मोहना के अमरनाथ शर्मा, आकाश धाकड़ तथा थाना आरोन दिनेश यादव, थानसिंह, विवेक यादव, राधामोहन, जगजीत, अमर सिंह एवं विश्वीर जाट की सराहनीय भूमिकारही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









