कलेक्टर श्री सिंह ने किया शहर के बाजारों का औचक निरीक्षण , मास्क न पहनने वालों के कराए चालान और जरूरतमन्दों को बांटे मास्क
Jul 10 2021
ग्वालियर। सभी इंसीडेंट कमांडर को शहर में कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मास्क न पहनने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह नेबारादरी चौराहा मुरार तथा इस क्षेत्र के अन्य बाजारों में पहुँचकर इस कार्रवाई का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी रिंकेश वैश्य उनके साथ थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने अपने मास्क न पहनने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कराई। साथ ही लगभग 60 लोगों को मास्क भी वितरित किए। उन्होंने लोगों को समझाया कि मास्क पहनकर ही अपने घर से निकलें। अभी केवल संक्रमण दर कम हुई कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि मास्क लगाकर और समुचित दूरी बनाए रखकर ही हम कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में सफल हो पाएंगे।
कलेक्टर श्री सिंह इंसीडेंट कमांडर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई जारी रखें। साथ ही जो दुकानदार बार-बार समझाने के बावजूद कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करें उनकी दुकान सील्ड कर दी जाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









