गरीब बच्चों को शिक्षित करना सबसे बड़ा पुण्य: निगमायुक्त

Jul 10 2021

ग्वालियर। जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा का दान करना सबसे बडा पुण्य का कार्य है। गरीब बच्चों को निशुल्क उनके स्थान पर ही जाकर शिक्षित करने का कार्य सराहनीय कार्य है तथा इस प्रकार के प्रयास आर्थिक अभाव के कारण समाज से पिछड़ रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य करेगें। उक्ताशय के विचार नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बहोडापुर किशनबाग में जनसहयोग से संचालित मजदूर सेवार्थ पाठशाला में व्यवसायिक दक्षता कौशल एवं दक्षता उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर परिसर में पौधरोपण किया गया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लिया गया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के समय से ग्वालियर शहर में संचालित हो रहीं विभिन्न गरीब मजदूर पाठशाला में समाज एवं प्रशासन के सहयोग से बहुविकल्पीय कार्य समय-समय पर होते रहते हैं। इसी शृंखला में प्रात:काल शिवम वर्मा, नगर निगम ग्वालियर आयुक्त द्वारा मजदूर सेवार्थ पाठशाला शाखा किशनबाग बहोड़ापुर पर पौधरोपण किया गया एवं वहां पढऩे वाले बच्चे जो कि आर्थिक अभाव के चलते स्कूल नहीं जा पाते थे। अब उन्हें शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा देने के लिए एवं उनमें व्यवसायिक दक्षता कौशल एवं दक्षता उन्नयन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
यहां व्यवसायिक दक्षता में बच्चे चैक बनाना, गाय माता के गोबर से दीए बनाना, लिफाफे बनाना और मंदिरों से निकलने वाले फूलों से अगरबाी, धूप बाी एवं गुलाब जल बनाना सिखाया जाता है, जिससे कि बच्चों में व्यवसायिक दक्षता कौशल उत्पन्न हो और बच्चे आगे पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बने एवं माता, पिता, समाज व देश की सेवा करें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मजदूर पाठशाला के वरिष्ठ संरक्षक ओपी दीक्षित पूर्व व्यायाता, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शकुन बेस, विशिष्ट अतिथि पवन दीक्षित, मनीष शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्था पाठशाला के संचालक बृजेश शुक्ला ने बताया कि यहां गरीब बच्चों को शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है और इनका नाम नजदीक के शासकीय विद्यालय में लिखा दिया है जिससे बच्चे शिक्षा की मुयधारा से जुड़ गए हैं। आभार प्रदर्शन पाठशाला के संयोजक मनोज पांडे, भूतपूर्व सूबेदार मेजर द्वारा किया गया। पौधों की व्यवस्था डॉटर मयंक श्रीवास्तव द्वारा की गई। कार्यक्रम में पाठशाला के स्वयंसेवक अभिषेक मुद्गल, कमल राठौर, कल्पना राठौर, हरेंद्र नागर, साहिल खान, देवांश एवं शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।