महिला सफाई कर्मियों का किया सम्मान

Jul 10 2021

ग्वालियर। भारत विकास परिषद् शाखा समर्पण के लिये आज बहुत ही गर्व का दिन है आज ही के दिन 10 जुलाई सन् 1963 से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। शनिवार को परिषद ने 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान कार्यक्रम के बाद महिला सफाई कर्मचारी का सम्मान किया। इस दौरान मीरा, गीता, माला, उषा, कस्तूरी, शारदा, रामदेई, कमला, दुर्गा, कुसुम, लक्ष्मी, आशा, ज्योति, संगीता, रेखा,नन्दनी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संजय धवन, गुलाब सिंह प्रजापति, प्रदीप लछणे, धर्मेंद अग्रवाल, सतीश राजोरिया, कमल गुप्ता, ऋषभ कान्दू ,नरेन्द्र शिवहरे, वीके मिश्रा और समस्त राष्ट्रगान परिवार उपस्थित रहे।