मानसून अटका, पसीना-पसीना हो रहे हैं लोग
Jul 10 2021
ग्वालियर। लगभग एक पखवाड़े से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार को भी राहत नहीं मिली और सुबह से ही सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक-दो दिन एैसा ही मौसम रहेगा और एक-दो दिन बाद बूंदा-बांदी के आसार बन रहे हैं।
अमूनन जुलाई के महीने में झमाझम बारिस का नजारा देखने को मिलता है लेकिन इस बार मौसम ने ऐसा धोखा दिया कि जुलाई के महीने के दस दिन बीत जाने के बाद भी दूर-दूर तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे। उधर भीषण गर्मी के कारण जहां लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर बारिश ना होने के कारण लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर चिकित्सकों की शरण में पहुंच रहे हैं। मौसम का सबसे अधिक असर महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है जो जरा सी लापरवाही बरतने पर विभिन्न संक्रामक बीमारियों उल्टी,दस्त,बुखार आदि से पीडि़त होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी सुबह से लेकर देररात तक मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं।
शीतल पेय भी नहीं दिला रहे राहत
भीषण गर्मी के कारण शीतल पेय की बिक्री जमकर हो रही है और शीतल पेय भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं दिला पा रहे। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









