सांसों का कर्ज चुकाना है पौधारोपण करते जाना है- सुनील गोयल

Jul 09 2021

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा सांसों का कर्ज चुकाना है प्रांतीय प्रोजेक्ट के अंतर्गत शुक्रवार को पौधारोपण सप्ताह के अंतर्गत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, विशिष्ट अतिथि अमित जैन डायरेक्टर अंश ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्वालियर एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजीएफ लॉयन सुनील गोयल के साथ जेडसी रुचिता गोयल के आथित्य उपस्थिति में प्रात:10 बजे क्लब अध्यक्ष लॉयन जगदीश मित्तल के नेतृत्व में उपस्थित सदस्यों ने नीम, कंदम, जामुन आदि के स्वस्थ बड़े 6 फुट के 100 पौधों का रोपण किया गया।
राजीव वैश्य ने बताया कि  मंगेश इंदुलकर, रवि पहावा, नितिन अग्रवाल, दीपक सराओगी, दीपक अग्रवाल, कपिल जैन, राकेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, पीसी माथुर, महेंद्र जैन, सुनील शिवहरे, जगदीश अग्रवाल, शशि दत्त गगरानी, सुमेर सिंह राठौड़, नीरज गर्ग, चंद्रशेखर अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुपम तिवारी समीर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल,सदस्य डॉ सुरेश रीता सिंघल, विजय प्रताप सिंह भदोरिया, मनीष गोयल, राजीव वैश्य के साथ कॉलेज के समस्त प्रोफेसर, टीचर, स्टाफ आदि प्रत्येक ने 4 पौधे रोप कर संरक्षण करने का संकल्प लेकर धरती माता के श्रंगार को समर्पित किए। 
मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल ने कहा कोविड-19 महामारी के विकराल रूप ने विश्व के प्रत्येक नागरिक को एहसास करा दिया वृक्षों का जिंदा रहना हमारे जीवन की सांसों के लिए बहुत अहम है
विशिष्ट अतिथि अमित जैन ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करते रहना चाहिए कार्यक्रम संयोजक कैलाश मित्तल एवं श्रीमती पुष्पा मित्तल एवं राघवेंद्र अवस्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राजीव वैश्य एवं आभार कोषाध्यक्ष दीपेंद्र दुबे ने किया।