उधारी मांगने पर दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन उड़ाई
Jul 09 2021
ग्वालियर। शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लक्ष्मणपुरा इलाके में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उधार दिए पैसे वापस मांगे थे। यही नहीं हत्या के बाद उसने लाश को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर पुलिस के पास जाकर मर्डर की कहानी सुनाई। यह घटना थाने से महज 50 मीटर दूर हुई थी।
हत्या की बात सुनते ही थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह, टीआई विवेक अष्ठाना पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल करने पहुंचे तो कमरे में सिर कटी लाश पड़ी थी। सिर एक बोरे में रखा हुआ था।
पैसे मांगकर कर रहा था परेशान
पुलिस ने आरोपी इमरान खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला अमृत लाल जाटव (35) सेटरिंग का काम करता था। वह मेरा दोस्त था। कुछ समय पहले अमृत लाल ने भीम नगर में मकान बेचा था, जिसमें मिले रुपयों में से चार लाख रुपए मैंने उधार लिए थे। मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और अमृत लाल बार-बार पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था। रुपए ना देने पर पत्नी द्वारा छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे रहा था।
दोस्त के साथ पहले की शराब पार्टी, फिर कर दी हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात अमृत लाल को उधार के रुपए देने के लिए मैंने घर बुलाया था। घर आने के बाद मैंने कहा कि पहले पार्टी करते हैं। इसके बाद उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में था तब कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद रातभर लाश को ठिकाने लगाने के लिए हिम्मत जुटाता रहा, लेकिन ऐसा नहीं कर सका और सुबह थाने जा पहुंचा।
इस मामले सीएसमपी नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि आरोपी ने पैसे के लेन-देन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की सूचना आरोपी ने ही दी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









