नर्सों की हड़ताल खत्म अस्पतालों में सेवाएं शुरू
Jul 08 2021
ग्वालियर। पिछले आठ दिनों से अपनी विभिन्न मागों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही नर्सों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। न्यायालय के आदेश के नर्स काम पर लौटी और अस्पतालों में सेवाएं शुरू की। नर्सों के हड़ताल से लौट आने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
पिछले आठ दिनों से चल रही नर्सो की हड़ताल न्यायालय के आदेश के बाद समाप्त हो गई। नर्सेस एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा परमार ने चर्चा के दौरान बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद नर्सो की हड़ताल समाप्त हो "ई और सभी नर्से काम पर लौट आई हैं।
उन्होंने बताया कि अब सरकार पर नजरें टिकी हैं। नर्सों की हड़ताल के कारण जयारोग्य अस्पताल के साथ-साथ जिला अस्पताल मुरार,मानसिक आरोग्य शाला सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी और मरीजों को ना तो दवाएं समय पर मिल रही थीं और ना ही इंजेशन समय पर लग रहे थे। अब नर्सों के काम पर लौट आने के बाद विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज व उनके अटेंडरों में खुशी का माहौल निर्मित है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









