दूसरों की नजरों में उठना पर अपनी आत्मा की नजरों में कभी मत गिरना-मुनिश्री
Jul 08 2021
ग्वालियर। भगवान महावीर का मार्ग कषाय वालों का और कायरों का नहीं, आत्म वीरों और आत्म कल्याण करने वाले वीरों का मार्ग है। यह कच्चे बच्चों का नहीं यहां सच्चों का काम है। यदि संसार के वैभव में आनंद होता तो भगवान बनने वाले संसार के सारे वैभव को त्याग करके भगवान नहीं बनते। बाहर के वैभव का प्रकाश भगवान नहीं बनाता आत्मा का वास्तविक स्वरूप, आत्मा की पवित्रता, भगवान बनकर निज चेतना को पा जाती है। यह विचार राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर मुनिराज ने गुरुवार को बड़े गांव स्थित आर्यन कॉलेज में आगवानी के दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुनिश्री विजयेश सागर महाराज, मुनिश्री विनिबोध सागर व ऐलक विनियोग सागर महाराज भी मौजूद थे।
मुनिश्री ने कहा कि चिंतन करना कि आपने आत्मा की वास्तविकता जानने के लिए क्या किया। आप वैभव पाकर दूसरों की नजरों में उठ सकते हैं, सम्माननीय हो सकते हैं पर अपनी आत्मा आपको कितना सम्मानित करती है सोचना। दूसरों की नजरों में उठना पर अपनी आत्मा की नजरों में कभी मत गिरना। अपनी आत्मा को नजरों मे उठाना चाहते हो तो सर्वप्रथम अपने किए अपराधों की दूसरों से क्षमा मांग कर प्रायश्चित, पश्चाताप की अग्नि में जलकर निवृत्त हो जाना। जब तक स्वयं पर विश्वास नहीं होगा तब तक कल्याण नहीं हो सकता संगीतकार शुभम सेमी के भजनों के साथ मुनिराजो के पादप्रक्षालन आर्यन कॉलेज के अनिल जैन दीपिका जैन परिवार ने की। मुनिश्री के चरणों मे आर्यन कॉलेज के गुरुभक्त परिवार के अनिल जैन दीपिका जैन, जैन मिलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, उपाध्यक्ष बालचंद जैन, निर्मल पटानी, विनय कासलीवाल, पंकज बाकलीवाल, राजेश लाला, रतन अजमेरा, विपुल जैन, प्रवक्ता सचिन जैन, जैन मिलन महानगर महिलाओ ने श्रीफल भेंट किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज, मुनिश्री विनिबोध सागर और ऐलक विनियोग सागर महराज का चातुर्मास ग्वालियर में होगा। चातुर्मास के लिए मुनिसंघ भिंड से पद विहार कर गुरुवार को आर्यन कॉलेज के अनिल जैन दीपिका जैन सहित भक्तों ने ढोल ढमाकों और जयकारों के साथ मुनिसंघ की अगवानी जयकारों के साथ कराई। मुनिराजों की आहारचर्या आर्यन कॉलेज के अनिल जैन दीपिका जैन, जैन मिलन महिला महानगर अदि ने संपन्न कराई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









