उखड़ती सांसों को रोकना है तो पौधारोपण करना होगा-एसपी
Jul 08 2021
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन एवं लायंस क्लब शाइन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सिटी सेंटर स्थित एसपी ऑफिस में डिस्टिक प्रोजेक्ट के अंर्तगत पौध रोपण सासों का कर्ज चुकाना है कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति ग्वालियर एसपी अमित सांघी एवं अतिथि आईपीएस एडिशनल एसपी हितिका वासल व डिस्ट्रिक सचिव ला. राका पाठक थी। क्लब की अध्यक्ष नीरज जैन व रश्मि खंडेलवाल ने अतिथियों का तिलक व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया।
मुख्य अथिति अमित सांघी ने कहा कि हमें उखड़ती सांसों को रोकना है तो अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना होगा। आज हम कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों का सामना कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पर्यावरण की उदासीनता है।वही अतिथि ला. डिक्ट्रिक सचिव राका पाठक ने कहा कि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। इसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
इस मौके पर अतिथियो ने आंवला, नीम, आम, औषधि, पीपल, फल व फूलों के पौधे रोपे। कार्यक्रम का आभार ला. सचिव पूनम व अमृता ने किया। इस मौके पर ला. माला जैन, पिंकी, आरती अग्रवाल, मोनिका जैन वंदन कोर आदि मेम्बर मोजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









