बदमाश से भिड़ गई महिला, साइकिल, बैग छोड़कर भागा
Jul 08 2021
ग्वालियर। चाबी बनाने आए बदमाश ने नजर चुराकर लॉकर खोल लिया, फिर घर की मालिक महिला को पानी लेने भेजकर अंदर रखी ज्वेलरी और कैश पर हाथ साफ कर दिया। जब महिला लौटी तो उसे संदेह हुआ। महिला ने बिना डरे बदमाश की कॉलर पकड़कर तलाशी ली तो उसकी जेब से गहने निकलने लगे। तत्काल अपनी सास को बाहर से लोगों को बुलाने भेजा।
पर इसी समय अपनी जान बचाने के लिए बदमाश महिला को धक्का देकर भाग गया। पर हड़बड़ी में वह अपनी साइकिल और बैग वहीं छोड़ गया है। महिला के आधे से ज्यादा गहने बच गए हैं। घटना गोसपुरा नंबर एक की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर एक ठाकुर मोहल्ला में रहने वाले शेर सिंह उर्फ शेरू सिंह सिकरवार पुत्र जीतसिंह सिकरवार ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक हैं। काफी समय से उनके बेडरूम की अलमीरा की चाबी खो गई थी। शेरू को कई बार पत्नी कुसुम चाबी बनवाने के लिए कह चुकी थीं, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल रहा था। मोहल्ले से एक सरदार साइकिल पर अपना बैग टांगकर आवाज लगाता हुआ जा रहा था। इस पर कुसुम ने उसे बुलाकर अलमीरा के गेट की चाबी बनाने के लिए कहा। युवक ने कुछ देर के प्रयास करने के बाद कुसुम से पानी पीने के लिए मांगा। जब कुसुम पानी लेने गई तो इसी बीच उसने अलमीरा से जेवर व नगदी बीस हजार रुपए निकाल लिए। जब महिला लौटी तो अंदर का लॉकर खुला दिखाई दिया। इस पर संदेह हुआ। उन्होंने लॉकर के अंदर झांककर देखा तो जेवर के डिब्बे खाली पड़े थे।
ठग की कॉलर पकड़कर निकलवाए गहने
कुसुम को समझते देर नहीं लगी कि सरदार ने अंदर से गहने चोरी किए हैं। महिला ने तत्काल सरदार की कॉलर पकड़ी और उससे कहा जितना भी सामान उठाया है यहां वापस निकाल दे। इस तलाशी में उसकी जेब से चांदी के तौडिय़ां व अन्य सामान निकला। सरदार, बचने के लिए हाथ पैर चला रहा था। महिला ने अपनी सास से कहा कि वह बाहर जाकर कुछ लोगों को बुला लाएं। सास बाहर की तरफ गईं, तभी कुसुम का ध्यान कुछ देर के लिए बंट गया और आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गया। भागते समय वह अपना बैग और साइकिल छोड़ गया है। महिला ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही शोर मचाते हुए उसको तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हौसले से बचाए आधे गहने
बदमाश ने लॉकर से एक सोने की चेन, 20 हजार रुपए के साथ ही कुछ चांदी की तोडियां व बिछिए ले गया। लॉकर में रखे अन्य गहने बदमाश ने निकाले थे, लेकिन महिला के हौसले और बहादुरी के चलते वह छोड़कर भाग गया।
हर साल 20 से 25 वारदातें ऐसी होती हैं
यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह चाबी बनाने के नाम पर बदमाश लाखों रुपए के जेवर समेट ले गए हैं। हर बार वारदात करने के बाद यह बदमाश गायब हो जाते है, एक भी बार यह बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। प्रत्येक साल औसतन 20 से 25 वारदातें इस तरह की हो रही हैं। इतना ही नहीं वारदात करने वाले भेष बदलकर आते हैं। यह सरदार नहीं होते, लेकिन पगड़ी पहनकर आते हैं। वारदात के बाद पगड़ी उतारकर बैग में रख लेते हैं। पुलिस या वारदात के शिकार पगड़ी वाले को तलाशते रहते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









