भीषण गर्मी का कहर जारी सुबह से ही सूर्यदेव तमतमाए, लोग हुए पसीना-पसीना
Jul 08 2021
ग्वालियर। मौसम कब कैसा हो जाए कहना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव सा प्रतीत हो रहा है। दिन में भीषण गर्मी और रात के समय बूंदा-बांदी व ठंडी हवाओं से लोग मिश्रित मौसम के कारण अनेक बीमारियों से ग्रसित होकर चिकित्सकों की शरण में पहुंच रहे हैं। जुलाई के महीने में दोपहर में ही पारा 40 के आसपास पहुंचने से लोग हलाकान है और सुबह से ही सूर्यदेव की तपिश से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। इतना ही नहीं इस भीषण गर्मी में कूलर और एसी भी अपने आपको असहाय सा महसूस कर रहे हैं।
जिस जुलाई के महीने में झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलता था आज उस जुलाई के महीने में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं और हालात यह है कि गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हुए हैं। कोई जूस पीकर तो कोई ठंडी जगह में आराम करके गर्मी से राहत पाने के प्रयास में जुटा हुआ है। एक तरह से यह कहें कि कई वर्षों बाद जुलाई के महीने में इतनी भीषण गर्मी पड़ी है जिससे लोग अपने आपको असहज सा महसूस कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









