महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़क पर चूल्हा जलाकर बनाई रोटी

Jul 08 2021

ग्वालियर। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर गुरुवार को महिला कांग्रेस ने छप्परवाला पुल पर जमकर प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
महिला कांग्रेस नेत्रियों ने महंगाई के विरोध में सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटियां बनाईं और सरकार को चेताया कि अगर जल्द महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले दिनों में महिला कांग्रेस जनआंदोलन करेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोगों खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की पूरी तरह से कमर टूट गई है। ऊपर से सरकार ने पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लोगों की परेशानी को कम करने की बजाय और बढ़ा दिया है। इससे आमजन में भारी आक्रोश है।
पेट्रोलियम पदार्थो ंके दाम बढऩे से इसका असर अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है और आज किराना व अन्य सामान भी पहले की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है। एक तरह लोगों का पूरा का पूरा बजट बिगड़ा हुआ है।