बिजली के दामों में वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआई ने मनाया राज्य स्तरीय विरोध दिवस

Jul 08 2021

ग्वालियर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कयुनिस्ट पार्टी ने बिजली के दामों में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ मध्य प्रदेश में राज्य-व्यापी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्टी की ग्वालियर इकाई द्वारा रोशनी घर पर विरोध प्रदर्शन कर महाप्रबंधक को मुयमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एसयूसीआई (कयुनिस्ट) की जिला प्रभारी रचना अग्रवाल ने कहा कि पानी और भोजन की ही तरह आवश्यक बन चुकी बिजली को सरकारें निजी कंपनियों के हवाले कर रही हैं परिणाम स्वरूप निरंतर दाम बढ़ रहे हैं। बहुत अधिक महंगाई व भयंकर बेरोजगारी से जूझ रहे मध्य प्रदेश की जनता कोरोना काल में आय के साधनों पर हुए आघात के कारण बिजली के बिलों में राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी किंतु सरकार उन पर क्रूर प्रहार की तैयारी कर रही है। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कयुनिस्ट) सरकार की बिजली वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध करती है और आम जनता को बिजली बिलों में राहत की मांग करती है। इस दौरान रूपेश जैन मौजूद रहे।