दंदरौआ धाम भक्त मण्डल की कार्यकारिणी का हुआ गठन
Jul 07 2021
ग्वालियर। दंदरौआ धाम भक्त मंडल ग्वालियर के द्वारा नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन। कमेटी का गठन ददरौआ धाम प्रांगण में किया गया, उसमें समाजसेवी पंडित कृष्णकांत तिवारी ने प्रमुख रूप से उपस्थित रह करके सभी सदस्यों को सदस्यता दिलाई तथा भक्त मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ददरौआ धाम भक्त मंडल के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास ने की। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आये समाजसेवी पंडित कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि आगामी समय में होने वाले समस्त प्रकार के अनुष्ठान, भागवत, रामकथा व अन्य कार्यक्रमों के लिए इस कमेटी का गठन किया जा रहा है। यह कमेटी प्रचार-प्रसार तथा सहयोग के लिये कार्य करेगी।
ददरौआ धाम भक्त मंडल कमेटी में प्रमुख रूप से नवीन दायित्ववान पदाधिकारी जिनमें सूरत दंडोतिया उपाध्यक्ष, राहुल गुर्जर सचिव, कोलू गुर्जर संगठन मंत्री, संजू बाथम महामंत्री तो वही सदस्य अमन भदौरिया, अभिषेक वर्मा, सूरज भदौरिया, कृष्णा समाधिया, आकाश मंाझी, प्रिंस चैहान, अंकित पाल, राधे बंसाना, अनुज अंदाना, दीपक रजाना की नियुक्ति की गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के नेता गौरव योगी, समाज सेवी संजीव रजक, कल्लू पाल तथा अन्य युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









