वृक्षारोपण करना हमारा नैतिक दायित्व-नंदा

Jul 07 2021

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर ने गोकुल अपार्टमेंट सोसाइटी में करीब 40 पौधे लगाए इस मौके पर जॉन चेयर पर्सन अजय चोपड़ा पूर्व आरसी हिमेश दंडोतिया क्लब अध्यक्ष एसके पचनंदा सचिव एचएस कोचर कोषाध्यक्ष  जीके सूरी, जगदीश कौर एवं सभी लॉयन सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर अध्यक्ष पचनंदा ने कहा की वृक्षारोपण करना किसी एक व्यक्ति या सरकार का काम नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के नैतिक जिम्मेदारी है। गालव परिवार ने यह बीड़ा उठाया है कि वह शहर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे। गालव परिवार ने ग्वालियर वासियों से अपील की है कि सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। शहर को हरा भरा बनाएं क्योंकि वृक्ष ही मनुष्य को  जीवन देता है।