स्मैकचियों में नशे के लिए सड़क पर खूनखराबा, हालत गंभीर, हमलावरों में एक महिला भी शामिल
Jul 06 2021
ग्वालियर। मंगलवार दोपहर ग्वालियर में सड़क पर स्मैकचियों में गैंगवार हो गई। नशे की डोज को लेकर हुए झगड़े में तीन युवक, एक महिला ने एक अन्य युवक पर पेपर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सारे वार चेहरे पर किए गए हैं। जिससे युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे पहले घायल युवक ने भी उन पर हमला किया था।
दिनदहाड़े सड़क पर सरेराह यह लोग एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। घटना पड़ाव रेलवे ओवरब्रिज की है। वहां से निकलने वाले लोग 20 मिनट तक दहशत में रहे। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पकड़कर उन्हें थाने पहुंचाया। दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। एक ही हालत गंभीर है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन से फूलबाग को जोडऩे वाले पड़ाव रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर जब राहगीर गुजर रहे थे तो कुछ लोग झगड़ते दिखे। इनमें एक महिला भी थी। राहगीरों को पहले तो यह झगड़ा सामान्य ही लगा, लेकिन इसके बाद पेपर कटर हाथ में लिए महिला और अन्य युवक एक युवक पर टूट पड़े। उसके चेहरे पर एक के बाद एक कई बार किए। इसके बाद वह आपस में उलझ गए। यह देखकर वहां दहशत फैल गई। पुल पर वाहनों की भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं जिस युवक के चेहरे पर पेपर कटर से हमला किया गया था वह बेहोश होकर जमीन पर पड़ा था। जिन्होंने हमला किया वह उसे सड़क पर उठा-उठाकर पटकने लगे। कुछ देर बाद लोगों को समझ में आया कि यह सभी नशेड़ी हैं। विवाद भी नशे का है। पड़ाव पुल पर हंगामा और जाम की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर हमलावर भागने लगे। मौके पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को पकड़ा है। साथ ही घायल को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान राकेश के रूप में हुई है। उसकी हालत बेहद खराब है।
नशे की डोज थी हमले की वजह
पकड़े जाने के बाद पता लगा कि झगड़ रहे सभी लोग पेशेवर स्मैकची हैं। महिला का नाम सुनीता है जैसा अभी वह लोग बता रहे हैं। सभी नशे में है। पता लगा है कि जो युवक घायल हुआ है उसके पास स्मैक की डोज थी। वह इनको स्मैक नहीं दे रहा था। पहले पड़ाव पुल के नीचे बैठे थे। जब इन लोगों ने उससे छीना छपटी की तो वह भागकर पुल पर चढ़ गया। तभी चारों ने उस पर हमला कर दिया। इस मामले में पड़ाव थाना पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









