महंगाई पर नहीं लगी लगाम तो जेल भरो होगा आन्दोलन : माकपा
Jul 06 2021
ग्वालियर। बढ़ती हुई मंहगाई के खिलाफ आम जनता में तीव्र रोष व्याप्त है। डीजल पैट्रोल, रसोई गैस, एवं सरसों तेल और बिजली को लेकर जनता में हाहाकार मचा हुआ है। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से इसके खिलाफ देश भर में व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में ग्वालियर में भी पदयात्रा शुरू हुई। पार्टी के जिला सचिव अखिलेश यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुरार के नदी पार टाल, हजीरा, बहोडापुर एवं गुढागुढी के नाका से पदयात्रा शुरू की गई। इसके अलावा नई सडक, एवं शिन्दे की छावनी से पदयात्रा निकाली गई। इसके बाद सभा को माकपा के मुरार नगर सचिव रामकिशन सिंह कुशवाह, ग्वालियर उपनगर से श्रीकृष्ण बघेल, लश्कर से श्याम यादव, एवं महिला नेत्री प्रीती सिंह ने सबोधित किया। कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से सबोधित करते हुए पार्टी जिला अखिलेश यादव ने कहा कहा कि अच्छे दिन का वायदा करके सरकार ने आजादी के बाद के सबसे बुरे दिन में पहुचा दिया, आम जनता की आमदनी में कोरोना काल में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है। माकपा नेताओं ने आव्हान किया कि अगर आने वाले दिनों अगर सरकार पैट्रोलियम प्रदार्थो में अपने टैक्स कम दे तो मंहगाई को रोका जा सकता है।
वहीं आव्हान किया कि अब बस्ती बस्ती मंहगाई विरोधी समेलन किया जाएं एवं मंहगाई के खिलाफ जेल भरने की योजना पर भी अमल किया जायेगा। पदयात्रा का नेतृत्व रामविलास गोस्वामी, रामबाबू जाटव, दिनेश सिंह, टीकाराम, रीना शाय, अनवर अली, नवल सिंह कुशवाह, भगवान दास सैनी, यूसूफ खान, गीता जाटव, पार्वती कुशवाह, नारायण प्रसाद, जसविंदर सिंह ढिंसा, अंगद सिंह, राजेन्द्र सविता, लालू सविता, नाथू सिंह कुशवाह, राजेश कुशवाह, जगदीश गौड आदि कर रहें थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









