नर्सों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, अब उच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार
Jul 06 2021
ग्वालियर। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के आव्हान पर प्रदेश भर में चल रहा नर्सों का आंदोलन आज सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को शासन के समक्ष वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को रखा लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला अब नर्सों को कल हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार है।
नर्सो ने आज भी तीखे तेवर दिखाते हुए प्रदेश सरकार और शासन पर जमकर हमला बोला। नर्सों ने कहा कि हम लोगों ने पूरी निष्ठा के साथ कोरोना काल में सेवाएं दीं है बाबजूद इसके सरकार और प्रशासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही जिसके कारण नर्सों में भारी आक्रोश है। उधर नर्सों के आंदोलन के कारण अस्पतालों में मरीजों और अटेंडरों का हाल बेहाल है।
एक तो भीषण गर्मी ऊपर से समय पर दवा व इंजेशन ना मिलने से मरीजों का हाल बुरा हाल है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बता रहा है और नर्सों की हड़ताल से किसी प्रकार की बाधा नहीं आई यह कह रहा है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
प्रबंधन ने नर्सिंग कॉलेजों से जिन टे्रनी नर्सों को अस्पताल में तैनात किया है वह व्यवस्था ठीक प्रकार से नहीं संभाल पा रही हैं जिसके कारण मरीजों को सुबह का इंजेशन दोपहर में लग रहा है और दवाओं के लिए भी मरीजों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है।
नर्सेस एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष भावना पंकज सेंगर ने बताया कि हम लोगों ने अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखा है। अभी तक हमारी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।
बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है उसके बाद ही कुछ निर्णय निकलने की उमीद है। फिलहाल हमारी हड़ताल जारी है और जब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









