श्रीमजी ऋतु शर्मा को पीएचडी की उपाधि मिली

Jul 06 2021

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर ने कॉमर्स विषय में फ़ायनेनशियल इम्पैक्ट ओफ पॉवर सेक्टर रिफ़ोर्म अ स्टडी ओफ ऐम पी एस ई वी विषय पर ऋतु शर्मा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। 
श्रीमती ऋतु शर्मा विद्युत विभाग ग्वालियर में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ हैं। श्रीमती ऋतु शर्मा ने अपना शोध कार्य महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के प्रोफेसर पीवी राव के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। श्रीमती ऋतु शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने मार्गदर्शक राव सर, महारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय के प्रोफेसर आर के वैध, विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों एवम कर्मचारियों का उनके सहयोग के लिए आभार दिया है साथ ही अपने परिवार को अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रदान किया है। आरती गौतम एवम अन्य व्यक्तियों संस्थाओं ने श्रीमती ऋतु शर्मा को बधाई दी है।