कोरोना वायरस से लोगों में उनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर हुई

Jul 06 2021

ग्वालियर। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद लोगों में उनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो गया है। इसी कारण मानव शरीर में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ये संक्रमण उन लोगों को हो रहा है, जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। होम्योपैथी एरा के डायरेक्टर डॉ नमन निगम ने बताया कि इम्यूनिटी के उपचार में होम्योपैथी की दवाइयां बहुत कारगर हो रही है। होम्योपैथी में इसकी कोई पेटेंट दवाई नहीं है। क्योंकि होम्योपैथी में रोग के व्यक्तिगत लक्षण, मानसिक स्थिति, विचार, पसंद या नापसंद के आधार पर होम्योपैथी की दवाइयों का चयन किया जाता है।
डॉ नमन निगम ने विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सकों जैसे डॉ याशिका अरोरा,डॉ यामिनी, डॉ एस.पी राजावत, डॉ तमन्ना, डॉ नेहा, डॉ रिद्धिमा गांधी, डॉ अरविंद पटेल, डॉ अर्चना, डॉ प्रियंका, डॉ पुनित आदि टीम के साथ ऑनलाइन परामर्श की अनुमति देकर होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में हमारे कर्तव्य को और अधिक उत्साह के साथ पूरा करने के लिए कदम आगे बढ़ाया।