वायरल वीडियो ने चोर गैंग तक पहुंचाया, चोरी की 4 बाइक मिलीं
Jul 06 2021
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर वाहन चोरी के वायरल वीडियो से पुलिस को वाहन चोर गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस ने वीडियो से मिले क्लू के आधार पर गैंग की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन चोर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी से घबराकर बदमाश गिर पड़े। इसके बाद पुलिस दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि मास्टर माइंड भागने में सफल रहा।
घटना हजीरा की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 बाइक बरामद की हैं। पुलिस को उम्मीद है, आरोपियों से 20 चोरियां और खुल सकती हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है।
हजीरा पुलिस थाने के एसआई अतर सिंह, एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक जनक, लवकुश, श्रीकृष्ण राठौर और भानूप्रताप के साथ गश्त कर रहे थे। अभी वह संजय नगर पुल के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे पल्सर बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखते ही जल्दबाजी में बाइक मोड़कर भागने लगे तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित गिर गए। बाइक गिरते ही एक बदमाश दौड़ लगाकर भाग निकला, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़े गए बाइक सवार निकले शातिर चोर
पुलिस ने जब पकड़े गए बाइक सवारों से पूछताछ की, तो उनकी पहचान सतेन्द्र उर्फ संतरा निवासी पताली हनुमान, तरूण श्रीवास्तव निवासी कांचमील के रूप में हुई है। साथ ही, भागने वाला युवक प्यारे पण्डित बताया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह वाहन चोर हैं। बाइक चोरी कर ले जा रहे थे। पुलिस को सामने देखकर वह घबरा गए। उनकी बाइक फिसल गई।
सीसीटीवी फुटेज से मिल सुराग
पुलिस ने बताया, वाहन चोरों ने दो दिन पहले शहर के खेड़ापति कॉलोनी से एक बाइक चोरी की थी, वहां से सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने फुटेज में बाइक ले जा रहे युवक की पहचान सतेन्द्र उर्फ संतरा के रूप में की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर टीम को पकड़ा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









