सास को पीटा, मामला दर्ज हुआ तो नगर निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान
Jul 05 2021
ग्वालियर। नवजात बेटे को देखने आए सास-ससुर की दामाद ने मारपीट कर दी। मारपीट का शिकार सास थाने पहुंची और दामाद के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद दामाद ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फायरबिग्रेड कॉलोनी में सोमवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतक के पांच दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ है।
पड़ाव थाना क्षेत्र के फायरबिग्रेड कॉलोनी निवासी हेमंत गुप्ता पुत्र (28) दर्शन गुप्ता नगर निगम में टीसी के पद पर पदस्थ है। सोमवार सुबह उसने अपने शासकीय आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। बताया गया है कि मृतक हेमंत गुप्ता निगमायुक्त के पीए अंकुर गुप्ता का साला है।
सास ने करया था मारपीट का मामला दर्ज
रविवार को मृतक हेमंत गुप्ता की सास रजनी अग्रवाल पत्नी रामबाबू अग्रवाल ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर वह तथा उनके पति बेटी तथा नवजात को देखने आए थे। यहां पर दामाद हेमंत ने डिलीवरी में पैसे ज्यादा खर्च होने पर पैसों की मांग की थी, जिस पर उनके बीच विवाद हुआ था और हेमंत ने उन्हें चांटे मारे थे, जब उसके पति उसे बचाने आए तो उनके साथ भी उसने धक्कामुक्की की थी। पुलिस ने इस मामले में हेमंत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









