हम करते है धरती के भगवान का सम्मान

Jul 05 2021

ग्वालियर। जेसीआई तेजस्वीनी द्वारा नेशनल डॉक्टर्स डे पर 12 डॉक्टर्स का सम्मान फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच में किया गया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्षलक्ष्मण शर्मा एवम विशेष अथिति ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित, कार्यक्रम अधिकारी अच्छेद्र सिंह कुशवाह रहे प्रोग्राम के अध्यक्षता सुनीता खत्री ने की कार्यक्रम संयोजक स्वराज गुप्ता रही। इस अवसर पर डॉ वीणा प्रधान प्रधान ने बताया कि डॉक्टर्स डे क्यों मनाते है।
वर्तमान परिस्थिति में डॉक्टर्स ही भगवान के रूप में समाज को अपनी सेवाए देते रहे जब आम आदमी घरों से नही निकल पा रहा था तब ये डॉक्टर्स ही कोविड की परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवाए दे रहे थे। हमारी संस्था एक छोटा सा सम्मान डॉक्टर्स को देकर उनका हौसला और जुनून को कायम रखना चाहती है।
डॉक्टर्स के काम के हिसाब से ये सम्मान बहुत छोटा है फिर भी जेसीआई तेजस्वीनी द्वारा डॉक्टर्स का सम्मान करके अपने आप को धन्य मानती है संस्था ने जिन डॉक्टर्स का सम्मान पाने वाले डॉ अरविंद मित्तल, डॉ नीरजा साहू, डॉ प्रताप सिंह चौहान, डॉ रविन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ निधि मिश्रा, डॉ प्रदीप मिश्रा, डॉ सौम्या बाजपाई, डॉ रंजना परासर, डॉ मनप्रीत कोर, डॉ सुजाता बापट, डॉ पियूष गौर आदि डॉक्टर्स का सम्मान किया गया।  इस दौरान रानू नाहर, अंजु गुप्ता, रंजना अग्रवाल, नीरू दीक्षित, गीता, पूजा, हेमलता आदि मेंबर्स उपस्थित रहे।