मुख्यमंत्री चौहान ने लगाया कदम्ब का पौधा

Jul 04 2021

ग्वालियर 04 जुलाई  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री  चौहान ने इस क्रम में आज स्मार्ट पार्क में कदम्ब का पौधा लगाया। कदम्ब फूलदार वृक्ष है। इसके पत्ते महुए के पत्तों जैसे और फल नींबू की तरह गोल होते हैं। यह हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के सुधार में महत्वपूर्ण है