हादसे में दो चचेरे भाइयों की हुई मौत, एक घायल
Jul 04 2021
ग्वालियर। ड्यूटी कर वापस घर जा रहे चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना उटीला थाने के सामने की है। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव पीएम हाउस भेजकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गिजौर्रा थाना क्षेत्र के किटोरा निवासी अलबेल धानुक (18) पुत्र उमाशंकर धानुक प्राइवेट जॉब करता है। उसके साथ ही उसके चचेरे भाई गजेन्द्र धानुक (20) पुत्र भोगीराम धानुक तथा टिंकल धानुक पुत्र गोटीराम धानुक भी काम करते हैं। काम खत्म कर तीनों भाइयों ने अपने घर जाने का प्लान बनाया और बाइक से घर के लिए रवाना हुए। अभी वह उटीला थाने से मात्र 100 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन सवार ने लापरवाही से चलाते हुए रांग साइड आकर उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों भाई हवा में उछले और वाहन उन्हें कुचलते हुए चला गया।
हादसा उटीला थाने के पास होने के कारण मात्र दो मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की हालत देखकर उन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अलबेल व गजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि टिंकल की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
बचपन से ही साथ रहते थे तीनों
घायल टिंकल के भाई हरिमोहन ने बताया कि हमउम्र होने के कारण बचपन से ही गजेन्द्र, अलबेल और टिंकल साथ रहते थे। एक की नौकरी लगने पर उसने दोनो को भी अपने साथ काम पर लगा लिया था और तीनों एक ही कमरे में रहते थे और हमेशा ही साथ ही गांव जाते थे। अब दो की मौत से उनकी बचपन की जोड़ी टूट गई है। हादसे का शिकार हुए गजेन्द्र और अलबेल अविवाहित थे, जबकि टिंकल की एक साल पहले ही शादी हुई है।
सुबह जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर एक कार क्रमांक एमपी 07 सीई 1579 की नंबर प्लेट मिली है। पुलिस ने नंबर प्लेट को निगरानी में लेकर पड़ताल की तो पता चला है कि वाहन ग्वालियर का है। पुलिस अब वाहन मालिक के घर के लिए रवाना कर दी गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









