अधिकारियों ने वसूला 5000 का जुर्माना, 11 अन्य अवैध नल कनेक्शन काटे
Jul 03 2021
ग्वालियर। जल उपभोक्ता ने पहले नल कनेक्शन की आवश्यकता नहीं बता कर वैध नल कनेक्शन निगम से कटवाया, और फिर अवैध कनेक्शन जोड़ कर पानी का उपयोग कर रहे हैं। सर्वे के दौरान आज जब निगम अधिकारियों ने उन्हें पकड़ा और ₹5000 का जुर्माना लगाकर उनका कनेक्शन वैध कियाउपायुक्त ग्वालियर पूर्व विधानसभा एपीएल भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर जल का अपव्यय रोकने एवं अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने का अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत आज मुरार जल प्रदाय उपखंड द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे किया तो 11 अवैध नल कनेक्शन काटे गए औरकनेक्शन विच्छेद कराने के बाद विभाग की बिना अनुमति के नल कनेक्शन चालू करने पर वार्ड 28 के कुम्हारपुर में भरत कुमार शर्मा से 5000 का अर्थ दंड वसूला गयाइसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड 25 स्थित सूरी नगर क्षेत्र में 7 अवैध नल कनेक्शन एवं वार्ड 22 के बस्ती गोदाम क्षेत्र में चार अवैध नल कनेक्शन काटे गएकार्रवाई के दौरान वार्ड 25 स्थित सूर्य नगर में लल्लूराम, फूल सिंह, मूलचंद, बबलू, राम किशन, लक्ष्मण सिंह एवं राजू टेलर तथा वार्ड 22 बस्ती गोदाम क्षेत्र में दुर्गा प्रसाद रमेश, मनीराम एवं रामदास के अवैध नल कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान उपायुक्त श्री ए पी एस भदोरिया एवं पीएचई विभाग के इंजीनियर श्री आदित्य पांडे एवं श्री महेंद्र अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









