आम नागरिक ट्रैफिक नियमो के प्रति सजग हो व अन्य को भी इन नियमो के पालन के लिये जागरुक करे . स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह .कार्य़शाला के माध्यम से एनसीसी, एनएसएस सहीत स्वयसेवी संस्थाओ के जुडे लोगो नें जाना स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित आईटीएमएस प्रणाली को

Jul 03 2021

ग्वालियर-– शहर में अत्याधुनिक ट्रैफिक प्रणाली आईटीएमएस को सुचारु रुप से क्रियांवित करने के लिये जरुरी है कि आम नागरिको ट्रैफिक नियमो के प्रति सजग हो व अन्य को भी इन नियमो के पालन के लिये जागरुक करे यह बात आज शनिवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें आईटीएमएस प्रणाली जागरुकता कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियो को संबोधित करते हुये कही। ट्रैफिक जक्शनो पर लगे अत्याधुनिक आईटीएमएस सिस्टम के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी तथा एसोसिएशन ऑफ़ ग्वालियर यूथ सॉसायटी के तत्वाधान में बालभवन में यह कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें बडी संख्या में एनसीसी, एनएसएस, ट्रैफिक वार्डन सहीत यातायात से जुडी स्वयंसेवी संस्थाओ के सद्स्यो नें हिस्सा लिया। एसोसिएशन  ऑफ ग्वालियर यूथ सॉसायटी की ओर से  दीपक अग्रवाल व अन्य प्रतिनिधि कार्यशाला में उपस्थित रहेकार्यशाला को संबोंधित करते हुये श्रीमती सिंह नें कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा आईटीएमएस परियोजना के अन्तर्गत शहर के व्यस्त मार्गों व चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिये आधुनिक तकनीक से सुधार किया गया है। वहीं इस सिस्टम के तहत कंट्रोल रुम से आनलाइन ई-चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। आमजन इन यातायात नियमो के बारे में जागरुक हो सके उसके लिये जरुरी है कि ट्रैफिक वाँलिंटियर्स के रुप में काम कर रही विभिन्न संस्थाओ द्वारा आगे बढकर आम लोगो को ट्रैफिक नियमो के जानकारी देने के साथ साथ उन्हे नियमो का पालन करने के लिये जागरुक किया जाये। उन्होने कार्य़शाला में शामिल प्रतिभागियो को बताया कि शहर के लिये अभी यह सिस्टम काफी नया है और आम लोग चालानी कार्यवाही से बचने के लिचे यातायात नियमो का पालन करे इसके लिये जरुरी है कि उनके द्वारा वाहन चलाको को ज्यादा से ज्यादा जागरुक किया जाये। श्रीमती सिंह नें बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा आगे भी समय समय पर इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम किये जाएँगे ताकि ज्यादा से ज्यादा शहरवासी ट्रैफिक नियमो के बारे जागरुक हो सकेकार्यशाला में टेक्नोसिस सिक्यूरिटी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के आईटीएमएस सिस्टम विशेज्ञयो द्वारा प्रतिभागियो को प्रजेंटेशन के माध्यम से ग्रीन कॉरिडोर के महत्व सहीत इमर्जन्सी कॉल बॉक्स, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) के बारे में, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के जरिए चौराहों पर यातायात नियमों के बारे में प्रचार-प्रसार करने और दिशा-निर्देश दिए जाने के संबंध में, आपात स्थिती व वीआईपी, वीवीआईपी आवागमन के समय ट्रैफिक सिग्नल को मैनुअल या ब्लिंक पर किए जाने के बारे में जानकारीयो से अवगत कराने के साथ ट्रैफिक लोड के हिसाब से सिग्नल के समय में कैसे बदलाव किये जाते है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वही आईटीएमएस सिस्टम के माध्यम से किस यातायात नियमो का उल्लंधन करने पर ई-चालानी प्रक्रिया की जाती है इसकी भी विस्तार से प्रतिभागियो को को जानकारी दी गईकार्य़शाला के अंत में प्रतिभागियो द्वारा आईटीएमएस सिस्टम को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये व उनकी जिज्ञासाओ का समाधान विषय विशेज्ञयो द्वारा दिया गया