समयबद्ध कार्यक्रम के तहत हल होंगीं शहर में शामिल हुए ग्रामीण वार्डों की समस्याएँ भारत सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने शहर के वार्ड-62 व 63 से जुड़े गाँवों में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन विशेष शिविर लगाकर किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना का लाभ दिलाने के दिएनिर्देश
Jul 03 2021
ग्वालियर 03 जुलाईग्वालियर शहर में शामिल हुए ग्रामीण वार्डों में समयबद्ध कार्यक्रम के तहत पानी, बिजली और सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कही कुशवाह नगर निगम के वार्ड - 62 व 63 के अंतर्गत विक्रमपुर व मऊ में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने पहुँचे थे। कुशवाह ने कहा कि कोरोना संकट के बाबजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को लगातार धरातल पर उतारने का काम कर रही हैराज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने शनिवार को शहर के वार्ड – 63 से जुड़े ग्राम मऊ में आंगनबाड़ी केन्द्र के समीप 3 लाख 11 हजार रूपए की लागत से बनी बाउण्ड्रीवॉल का लोकार्पण किया। इसके बाद वार्ड-62 के अंतर्गत विक्रमपुर में 11 लाख 20 हजार रूपए लागत से हुए नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण और 5 लाख रूपए की लागत से बनने जा रही व्ही शेप नाली सहित सीमेंट कंक्रीट रोड़ का भूमिपूजन किया। साथ ही शहर से जुड़ीं इन ग्रामीण बस्तियों में कई विकास कार्यों को जल्द ही मूर्तरूप देने की घोषणा की। जिनमें मऊ की हर गली में पक्की सड़क, श्मशान घाट की वाउंड्रीवाल व बिजली समस्या के स्थाई निदान के लिए नया ट्रांसफार्मर व हर घर में नल की टोंटी से पेयजल की आपूर्ति शामिल है। इसी तरह विक्रमपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण व विक्रमपुर को जोड़ने वाली लगभग ढ़ाई किलोमीटर लम्बी सड़क बनवाने की घोषणा भी उन्होंने कीमऊ और विक्रमपुर में आयोजित हुए विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में कुशवाह ने जन समस्यायें भी सुनीं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ कुछ किसानों को न मिलने की बात सामने आने पर इन दोनों गाँवों में विशेष शिविर लगाकर पात्र किसानों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही आगाह किया है कि इन योजनाओं से यदि कोई भी पात्र किसान वंचित रहा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन मौजूद थे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









