पिता-पुत्रों को पीट-पीटकर किया अधमरा.सेनेटाइजर ना देने पर हुआ था विवाद ग्वालियर। दुकानदार ने जब युवकों को सेनेटाइजर नहीं दिया तो युवकों ने पिता, पुत्रों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अटलद्वार चौराहे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया हैपुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अटलद्वार पर किशन सिंह भदौरिया की दुकान है। बीते रोज दो युवक उनकी दुकान पर आए और सेनेटाइजर की मांग की। जब उन्होंने सेनेटाइजर देने से इनकार किया तो उनके बीच बहस हो गई। उस समय तो बात आई-गई हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे के लगभग दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ आए और सेनेटाइजर मांगा और काउंटर पर रखी एक बोतल को खोलकर आपने हाथों पर लगा लिया। जब किशन सिंह ने उन्हें बताया कि यह सेनेटाइजर नहीं बल्कि कीड़े मारने की दवा है तो वह उनसे विवाद पर उतर आए और लाठी-सरिया से मारपीट करना शुरू कर दिया। पिता की मारपीट होते देखकर उनके बेटे मोनू तथा सोने आए तो आरोपियों ने उनकी भी मारपीट कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्रों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर किशन सिंह भदौरिया की हालत काफी गंभीर है

Jul 03 2021