तंंबू में नर्से, बार्ड में भर्ती मरीज दवा को तरसे
Jul 03 2021
ग्वालियर। अपनी बारह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन केआहन पर आज चौथे दिन भी नर्से हड़ताल पर रहने से जेएएच में गाढ़े गए तंबू में बैठकर धरना-प्रदर्शन कर रही है वहीं जेएएच के अलग-अलग वार्डो में भर्ती मरीज बीते चार दिनों से दवा से लेकर जांच तक को परेशान हो रहे है। इलाज व समय पर दवा नहीं मिल पाने के कारण कई मरीज डिस्चार्ज टिकट कटवाकर इलाज कराने प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर दिखाई दे रहे है। नर्सो की हड़ताल का असर अंचल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएएच-मुरार जिला अस्पताल से लेकर मानसिक आरोग्यशाला में देखा जा सकता है नर्सेज एसोसिएशन की जिला अध्यक्षा भावना पंकज व गुड्डी नायक ने बताया कि जब तक हमारी वर्षो से लंबित मांगे शासन स्तर पर नहीं स्वीकार की जाएंगी जब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। इसी क्रम में आज चौथे दिन भी मेल व फीमल नर्स अस्पताल तो पहुंचे लेकिन वार्डो में नहीं पहुंचे। सभी हड़ताली नर्सेज जेएएच कै ंपस में टेंट-तंबू गाढ़कर बीते चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना-पद्रर्शन कर रहे है। वहीं गंभीर रोग से पीडि़त मरीजों को समय पर इलाज नहंी मिल पाने के कारण काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन मरीजों क ी परेशानी और अधिक बढ़ गई है जो बेहतर उपचार की आसलेकर झांसी-धौलपुर व सीमावर्ती शहरों से उपचार के लिए जेएएच में भर्ती हुए थे। लेकिन नर्सो की हड़ताल के चलते इलाज नहंी मिल पाने के कारण खासे परेशान है। इन मरीजों व उनके परिजनो की सुनवाई करने वाला अस्पताल में कोई नहीं दिख रहा है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









