षिविर में आए नागरिकों की समस्या का तत्काल करें निराकरण: निगमायुक्त
Jul 02 2021
ग्वालियर 02 जुलाई नागरिकों की सुविधा के लिए क्षेत्रवार आयोजित किए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्या को सुनकर उन्हें पंजीबद्व करें तथा संबंधित विभाग तत्काल समस्या के निराकरण के लिए कार्यवाही करे। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज से क्षेत्रीय कार्यालयवार प्रारंभ किए गए जन समस्या निवारण शिविर के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए निगमायुक्त श्री वर्मा ने बहोडापुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित शिविर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 ,8, 15 एवं 22 पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पानी, सीवर, बिजली, सड़क मरम्मत, नाला सफाई एवं साफ सफाई से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त कर सामान्य शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया गयाक्षेत्र क्रमांक 2, 9 16 एवं 23 में शिविर आज नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आमजनों की सुविधा के लिए आयोजित किए जा रहे जन समस्या निवारण शिविर के तहत दिनांक 3 जुलाई को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 2, 9 16 एवं 23 पर प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक शिविर का आयोजन कर आमजनों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









