गर्मी में कार्य कर रहे सफाई मित्रों को देखकर निगमायुक्त ने ग्लूकोज और कैप मंगाकर किये वितरित

Jul 02 2021

ग्वालियर 02 जुलाई - नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा शहर की साफ सफाई एवं नालों की सफाई के लिए निरंतर माॅनीटरिंग कर व्यवस्थाओं को बेहतर बना रहे हैं, इसके साथ वह निगम के उन सभी कर्मचारियों के प्रति भी मानवीय व संवेदनशाील दृष्टिकोण भी दिखा रहे हैं। जो दिन रात शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे हैं।  निगमायुक्त थाटीपुर क्षेत्र में नाला सफाई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वचछता मित्रों को  गर्मी में कार्य करते देखा तो श्री वर्मा नेे तत्काल सफाई कर्मियांे के लिए कैप व ग्लूकोज के पैकेट मंगाए और उन्हें अपने हाथों से वितरित कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की  नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा जिस प्रकार से शहर की साफ सफाई एवं आमनागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की चिंता की जा रही है उसी प्रकार निगम के कर्मचारियों के प्रति भी निगमायुक्त बहुत ही संवेदनशील हैं। आज शुक्रवार को निगमायुक्त श्री वर्मा ने थाटीपुर क्षेत्र में मयूर मार्केट के पास से निकल रहे नाले की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं उन्होंने गर्मी में कार्य कर रहे स्वच्छता मित्रों को भी देखा और उन सभी को अपने पास बुलाकर उनसे चर्चा की और तत्काल ग्लूकोज के पैकेट मंगाए तथा सभी को वितरित कर निरंतर ग्लूकोज एवं पानी का सेवन करते रहने की सलाह दी। इसी के साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों के लिए कैप भी मंगाए तथा उन्हें वितरित कर धूप में कैप लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वर्मा की कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता को देखकर सफाई कर्माी खुश हुए और वह फिर से दुगने उत्सह के साथ अपने कार्य में जुट गए