मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर.अंदरूनी चोट भी लगी

Jul 01 2021

 

ग्वालियर. गुरूवार की दोपहर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे गिर गए। गिरने के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनके पैर में चोट है साथ ही शरीर में भी कई जगह अंदरूनी चोट लगी है। डॉक्टर फैक्चर होने की बात कह रहे है। हादसा कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री तोमर के नीचे उतरने के दौरान हुआ फिलहाल वह खतरे से बाहर है और उन्होंने खुद अपने समर्थकों को कहा है मैं ठीक हूंजानकारी के अनुसार जीवाजी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ग्वालियर का उद्घाटन होना था। मंच सजा था, 10 फुट चौड़े मंच पर करीब 25 लोग बैठे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर भी मंच पर मौजूद थे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी मंच पर विराजमान थे जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो मंत्री अपने कुछ लोगों की ओर देखतें हुए उतरने लगे इसी दौरान उनका पैर एक गमले पर पडा और वो फिसल कर करीब 3 फीर्ट ऊंचे मंच से नीचे आ गिरेमंत्री पैर और कमर के बल जमीन पर गिरे और उनका शरीर भारी होने के कारण वह उठ नहीं पाए। मंत्री को गिरता देख आसपास खड़े उनके समर्थकों ने उनको उठाया साथ ही अस्पताल पहुंचाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने पैर में चोट बताई है। अभी एक्स-रे कराया गया है। डॉक्टर ने पैर में फैक्चर होने की बात कही है साथ ही शरीर में भी कई जगह अंदरूनी चोट लगी है