अपर आयुक्त ने किया नाला सफाई का निरीक्षण

Jul 01 2021

ग्वालियर1 जुलाई  नाला सफाई का कार्य बारिश से पूर्व सुनिश्चित करने के लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रुप से अपने अपने क्षेत्र में माॅनीटरिंग की जा रही है तथा नालों के मुहानों को साफ करने के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है  अपर आयुक्त  आर के श्रीवास्तव एवं सीसीओ  सतेन्द्र यादव ने आज पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण किया तथा अपने सामने की कई स्थानों पर कार्य कराया। इसके साथ ही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्र के डब्ल्यूएचओ को निर्देश दिए कि नालों की सफाई के दौरान मुहाने अच्छी तरह से साफ हों इसका विशेष ध्यान रखें तथा डब्ल्यूएचओ स्वयं अपने सामने खडे होकर नालों के मुहानों की सफाई कराएं