केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने किया कृषि विश्वविद्यालय में नवीन कन्या छात्रावास का उदघाटन कहा नए कृषि सुधार कानून किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लायेंगे
Jul 01 2021
ग्वालियर 01 जुलाई/ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरूवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सर्वसुविधायुक्त नवीन कन्या छात्रावास भवन का उदघाटन किया। इस छात्रावास का निर्माण भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर से मिले 2 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से किया गया है। छात्रावास में 56 छात्राओं के आवास की व्यवस्था है। केन्द्रीय मंत्री तोमर एवं अन्य अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच विधिवत पूजन कर और फीता काटकर छात्रावास भवन का उदघाटन कियाइस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सरकार कृषि के क्षेत्र में लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। साथ ही कृषि विद्यार्थी अनुकूल वातावरण में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवीन कन्या छात्रावास का निर्माण कराया गया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि नवीन कृषि बिल किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले हैं। कृषि सुधार कानूनों को लागू करने से पहले देश के कृषि विषय विशेषज्ञों ने लगभग 30 साल तक गहन अध्ययन कर अपने सुझाव दिए।छात्रावास के उदघाटन कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक शिक्षा डॉ. आर सी अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के राव, कुल सचिव श्री डी एल कोरी तथा अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. डी एच रानाडे सहित विश्वविद्यालय की विभिन्न शाखाओं के निदेशक व प्राध्यापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थेकृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के राव ने बताया कि विश्वविद्यालय में पूर्व से दो कन्या छात्रावास संचालित हैं। नए कन्या छात्रावास के निर्माण से अब और अधिक छात्राओं को आवास की सुविधा मिल सकेगी। इस छात्रावास में नया प्रवेश लेने वाली छात्राओं को आवास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









