संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा संयुक्त. वैक्सीनेशन शिविर

Jul 01 2021

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( कैट) एवं संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा संयुक्त रुप से सिकंदर कंपू पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कियाइस अवसर पर कैट के बाजार शिविर संयोजक कृष्ण बिहारी गोयल जीने क्षेत्रीय निवासियों से कोरोना महामारी के बचाव हेतु अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया उन्होंने कहा की वैक्सीन लगवा कर आप स्वयं को अपने परिवार को एवं समाज को सुरक्षित रखकर देश के प्रति अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को पूरा कर सकते हैंइस अवसर पर संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा गर्ग जी ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक करते हुए कहा कि वैक्सीन लगवाने के प्रति कई नागरिकों में भ्रम एवं भय की स्थिति है नागरिक वैक्सीनेशन के प्रति गलत धारणा एवं अफवाहों से बचें क्योंकि वैक्सीनेशन ही संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय है वैक्सीनेशन से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना जैसी से गंभीर बीमारी से मौत का खतरा काफी कम कर देती हैउन्होंने क्षेत्रीय निवासियों से 2 गज की दूरी रखने, भीड़ भाड़ से दूर रहने, मास्क  पहनने एवं बार-बार साबुन से हाथ धोने का आग्रह किया
इस अवसर पर कैट की ओर से शिवानी माथुर, गिर्राज दंडोतिया, श्रीमती नीरज विमल, संस्था की ओर से रियाज सिद्दीकी, रचना, मोना, बुशरा खान सहित कई लोग उपस्थित थे