मच्छरों व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम ने चलाया अभियान

Jun 30 2021


ग्वालियर 30 जून - शहर में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं कीट-मच्छरों से बचाव के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिडकाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है निगमायुक्त  शिवम वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है तथा वर्तमान में कोविड -19 के साथ ही अन्य संक्रामक बीमारियों के बचाव के लिए निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिडकाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत निगम के अमले द्वारा आज विभिन्न स्थानों पर, बस्तियों, मोहल्लों आदि क्षेत्रों में पंहुचकर फोगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया। निगमायुक्त श्री वर्मा ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशन में सभी वार्डों के डब्ल्यूएचओ द्वारा जहां जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, यह अभियान निरंतर चलता रहेगा