सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अभियान

Jun 30 2021

 
ग्वालियर  30 जून - स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे सफाई मित्र सुरक्षा अभियान के तहत सीवर एवं सैप्टिक टेंक की सफाई के दौरान सफाई मित्र को पूरी सुरक्षा मिले, इसी के तहत नगर निगम ग्वालियर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सफाई मित्र सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा हैस्वास्थ्य अधिकारी डा वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे सफाई मित्र सुरक्षा अभियान  के तहत सीवर व सैप्टिक टेंक की सफाई के दौरान सफाई मित्रों को पूरी सुरक्षा मिले तथा सीवर व सैप्टिक टेंक की सफाई के लिए पूरी सावधानी बरती जाए और सभी आवश्यक संसाधनों के साथ मैकेनकली सफाई की जाए। इसी उद्देश्य को लेकर सफाई मित्रों को जागरूक करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान में सफाई मित्रो को जानकारी दी